अक्टूबर की चुभ रही धूप, तपिश का हो रहा अहसास, दिन में तापमान…- भारत संपर्क

0

अक्टूबर की चुभ रही धूप, तपिश का हो रहा अहसास, दिन में तापमान का पारा पहुंच रहा 35 डिग्री सेल्सियस

 

कोरबा। दिन का पारा 35 डिग्री पार हो गया है। इसके कारण तीखी धुप लोगों की परेशानी आगे और बढ़ाने वाली है, क्योंकि अभी मानसून विदा नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह भर से बारिश नहीं होने के कारण लोग गर्मी भरी उमस से भारी परेशान है। घर में चैन मिल ही नहीं रहा है। यही स्थिति अभी आगे भी रहने वाली है। पखवाड़े भर बाद ही रात व सुबह हल्की ठंडक शुरू होने की संभावना है। मानसून अभी भले ही ही विदा नहीं हुआ हो, लेकिन मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। क्वांर मास की तीखी धुप के कारण उमस से लोग बेहाल है। दिन का तापमान 35 डिग्री पार कर चुका है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बादल छंटने से सोलर रेडिएशन तेजी से हो रहा है। इस कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सूरज की किरणें सीधे पडऩे से ही तीखी धूप चटक रही है। इस कारण तापमान भी बढ़ रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नमी भी बनी हुई है। मौसम विभाग रायपुर के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून विदाई के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। प्रदेश सहित जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिले में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई में अभी देरी है। इसलिए अभी फिलहाल गर्मी लोगों को परेशान करने वाला है। सोमवार को सुबह 9 बजे से धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर में बिना कूलर, एसी के रहना मुश्किल हो रहा था। लोग कूलर व एसी में चिपके रहे। पिछले सप्ताह भर से गर्मी से लोग परेशान है। दिन में तेज धूप निकल रही है, इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मई, जून जैसी गर्मी का अहसास का हो रहा है।
बॉक्स
सुबह-शाम होगा गुलाबी ठंड का एहसास
मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 सप्ताह तक दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव होते रहने की संभावना है। इस दौरान उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकता है। इसके बाद सुबह व शाम गुलाबी ठंड का एहसास होगा। प्रदेश में नमी का आगमन लगातार जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। कोरबा जिले में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। माने अभी आगे भी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*कुएं में डूबने से हुई मौत के तीन साल बाद मिला मुआवजा “मुख्यमंत्री कैंप…- भारत संपर्क| ब्राह्मण नहीं यहां 14 यादव कथावाचक, पूजा-पाठ से लेकर कर्मकांड तक सब कुछ इन्… – भारत संपर्क| बिहार: ऑर्केस्ट्रावालों की खैर नहीं! किया ये काम तो लग जाएगा ताला, होगी…| प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक…- भारत संपर्क| परिवार में इमरजेंसी, सीरीज बीच में ही छोड़कर लौटा हेड कोच, टीम को लगा बड़ा … – भारत संपर्क