सावित्री देवी जिंदल की जीत पर रायगढ़ में मना जश्न, जेएसपी परिसर में मनाई गई… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
सावित्री देवी जिंदल की जीत पर रायगढ़ में मना जश्न, जेएसपी परिसर में मनाई गई… – भारत संपर्क न्यूज़ …

 

रायगढ़।  हरियाणा के हिसार विधानसभा चुनाव में श्रीमती सावित्री देवी जिंदल की ऐतिहासिक जीत पर जिंदल स्टील एंड पॉवर में खुशियां मनाई गईं। ढोल—ताशों के साथ आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मना। इसमें जेएसपी परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन एमिरेट्स सावित्री देवी जिंदल ने हरियाणा के हिसार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को उन्होंने करीब 19 हजार मतों से हरा दिया। जैसे ही इस जीत की सूचना मिली, जिंदल स्टील एंड पॉवर परिसर में जश्न शुरू हो गया। परिसर के मुख्य द्वार के पास कंपनी के अधिकारी—कर्मचारी जमा हो गए। यहां ढोल—ताशों की धुन पर नाचकर सभी ने अपनी खुशियां जाहिर कीं। साथ ही आतिशबाजी भी की गई। सभी कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आसपास के सभी लोगों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। जीत की इस खुशी में संयंत्र के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय सहित सभी विभागों के प्रमुख शामिल हुए।

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तहत रायगढ़ कलेक्टोरेट, डिग्री कॉलेज और एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों का सफल आयोजन
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में ऑडिटोरियम भवन निर्माण हेतु…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल…- भारत संपर्क| धर्म पर एकदम से बदल गई PAK की सोच, मरियम नवाज बोलीं- सबका सम्मान जरूरी – भारत संपर्क| बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बतायी वजह| रिंकू सिंह चाहे कितने भी तूफानी शतक ठोक दीजिए, दुबई में तो पानी ही पिलाना प… – भारत संपर्क