महतारी वंदन की राशि की पी शराब, पत्नी से विवाद कर उतारा मौत…- भारत संपर्क

0

महतारी वंदन की राशि की पी शराब, पत्नी से विवाद कर उतारा मौत के घाट, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरबा। महिलाओं और खासकर गरीब महिलाओं के आर्थिक सहायता हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर जहां लाखों महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं तो वहीं कुछ अपवाद भी हैं। इस अपवाद जैसे मामलों में शामिल एक दंपति ने योजना की राशि से शराब का सेवन किया और फिर हुए विवाद में पत्नी को इस कदर चोट पहुंचाया कि उसकी जान चली गई।
मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है। ग्राम सैला निवासी सुन्नी बाई को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए मिल रहे थे। 5 अक्टूबर को महतारी वंदन योजना की राशि सुन्नी बाई और उसके पति महिपाल धुनुहार उर्फ महिलाल ने बैंक से निकाला। दोनों ने इसमें से 200 रुपए खर्च कर शराब खरीदा और एक साथ पीया। इसके बाद सुन्नी बाई ने बचे हुए 800 रुपए मांगे जिस पर पति ने कहा- सब खर्च हो गए। इसी बात पर दोनों में विवाद बढ़ गया और पति ने मुक्के से पत्नी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट पहुंचाई जिससे वह बेहोश हो गई।स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी तब डायल 112 के जरिए ही सुन्नी बाई को अस्पताल पहुंचाया गया जहां परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने उपरांत प्रारम्भिक पड़ताल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MP: जमीन के टुकड़े के लिए बना हैवान… बंटवारे से नाराज युवक ने भाई की कर द… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर के एक इशारे से KKR को हो जाएगा करोड़ों का नुकसान? IND vs BAN टी2… – भारत संपर्क| साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तहत रायगढ़ कलेक्टोरेट, डिग्री कॉलेज और एसईसीएल… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *कैंपस में एक साथ नौ रूपों में प्रकट हुईं मां दुर्गा, जीवंत हुआ महिषासुर…- भारत संपर्क| कालरात्रि पर रतनपुर जाने वाले पदयात्रियों को ध्यान में रखकर…- भारत संपर्क