दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए छात्र की डूबने से मौत- भारत संपर्क

0

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए छात्र की डूबने से मौत

कोरबा। बालको थाना इलाके के परसखोला वाटरफॉल में बड़ा हादसा हो गया। दो दोस्त पानी की गहराई में डूब रहे थे। साथियों ने एक बालक की जान बचाई जबकि दूसरा लापता हो गया। बताया जा रहा है कि कक्षा 10वी के चार दोस्त परसाखोला वाटरफॉल पहुंचे थे। जहां वे झरने में नहा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक दिन पहले ही देवपहरी में डूबने से एक युवक की मौत हुई थी।मिली जानकारी के अनुसार लापता छात्र अनुराग द्विवेदी उर्फ लक्की डीएवी स्कूल गेवरा में पढ़ता था। हादसा उस समय हुआ जब अनुराग अपने चार अन्य साथियों सक्षम तिवारी, प्रियम शुक्ला और प्रज्ञान के साथ पिकनिक मनाने गया था। गहराई में जाने के बाद बच्चे डूबने लगे, लेकिन अन्य साथियों ने एक को बचा लिया, जबकि अनुराग को बाहर नहीं निकाला जा सका। अनुराग के माता-पिता तीर्थ यात्रा पर द्वारिका धाम गए हुए थे और बेटे की मृत्यु की खबर मिलने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। यह वॉटरफॉल क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की कमी के चलते बार-बार ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। घटना के सूचना मिलती है पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रिंकू सिंह शतक के बाद फ्लॉप, टीम को मिली करारी हार, 9 छक्के जड़कर इस कप्तान… – भारत संपर्क| बैलों का उत्सव, किसान का गौरव,भादो अमावस्या पर सज-धजकर निकली…- भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: इन 5 अलग-अलग तरीकों से बनाएं बप्पा के फेवरेट मोदक, नोट…| तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी, रायपुर के…- भारत संपर्क| एक छोटी सी गलती और वीजा हो जाएगा रद्द….अमेरिका में पढ़ रहे पाकिस्तानी छात्रों में… – भारत संपर्क