ग्रामीण महिलाओं झांसा दे कर सोने चांदी के जेवर पार करने वाला…- भारत संपर्क

0
ग्रामीण महिलाओं झांसा दे कर सोने चांदी के जेवर पार करने वाला…- भारत संपर्क




ग्रामीण महिलाओं झांसा दे कर सोने चांदी के जेवर पार करने वाला गिरोह पकड़ाया, आरोपियों में 8 महिलाएं भी शामिल – S Bharat News























बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस ने इनाम देने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह को पकड़ा है। यह लोग टूटे-फूटे गहने लेकर लोगों को उसके बदले में इनाम देने का झांसा देकर सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 8 महिलाएं भी शामिल है। इन लोगों ने लवण क्षेत्र में 6 सिलसिलेवार घटनाओं का अंजाम दिया था। दोपहर में घर में रहने वाली अकेली महिलाओं को यह निशाना बनाते थे। घटना के दौरान महिलाओं को अपनी बातों में उलझा कर यह ठगी करते थे। पुलिस ने गिरोह के पास से 2 लाख रुपये कीमती सोने चांदी के जेवर और नगद ₹10,000 बरामद किया है। इनके पास से 22 मोबाइल भी जप्त किए गए हैं। इन लोगों ने महिलाओं को झांसा दिया था कि अगर उनके पास सोने चांदी का कोई टूटा हुआ गहना है तो वे उसका फोटो खींचकर अपने कंपनी से प्रचार करेंगे और कंपनी की ओर से इनाम दिया जाएगा। झांसे में जाकर महिलाओं ने उन्हें अपने जेवर आदि दे दिए लेकिन यह गहने वापस नहीं किए गए। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही थी जिसके बाद पुलिस ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के कई पूजा पंडालों में पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मां दुर्गा की पूजा की| प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार – भारत संपर्क न्यूज़ …| करवा चौथ पर तैयार होने में ज्यादातर महिलाएं करती हैं ये गलतियां| रायगढ़ पुलिस ने प्लांट कर्मियों और आम नागरिकों को किया साइबर अपराधों से सतर्क – भारत संपर्क न्यूज़ …| साहब सुरक्षा दे दो… जब ASP के सामने दंडवत हो गए BJP विधायक प्रदीप पटेल- V… – भारत संपर्क