विजयादशमी के अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में…- भारत संपर्क

0
विजयादशमी के अवसर पर श्री पीतांबरा पीठ त्रिदेव मंदिर में…- भारत संपर्क

पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में विजयादशमी के महा पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का महाआरती सवा लाख बत्तीयो द्वारा संपन्न हुआ

छत्तीसगढ़ बिलासपुर सरकण्डा स्थित श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में शारदीय नवरात्र उत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पीताम्बरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया कि त्रिदेव मंदिर में विजयदशमी के साथ ही नवरात्र समापन एवं ज्वारा विसर्जन किया गया।विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रातः कालीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्रजी का अभिषेक पूजन भोग एवं एवं अभिजीत मुहूर्त 11:30 से 12:30 में सवा लाख बत्तीयों के द्वारा महाआरती संपन्न हुआ।

श्री पीताम्बरा हवनात्मक यज्ञ रात्रिकालीन प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 1:00 बजे तक निरंतर चलता रहेगा तत्पश्चात महाआरती रात्रि 12:45 बजे किया जा रहा है। नवमी पर मध्यान 11:00 बजे कन्या पूजन भोजन,भण्डारा का आयोजन किया गया।

12 अक्टूबर को नवरात्र समापन एवं ज्वारा विसर्जन तत्पश्चात विजयदशमी के पावन पर्व पर अपराजिता पूजा, शमी पूजा, शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया।

पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने बताया कि ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी के उपासना विशेष रूप से वाद विवाद, शास्त्रार्थ,मुकदमे में विजय प्राप्त करने के लिए, कोई आकारण आप पर अत्याचार कर रहा तो उसे रोकने, सबक सिखाने,संकट से उद्धार,उपद्रवो की शांति, ग्रह शांति, संतान प्राप्ति के लिए विशेष फलदाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से फरार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,…- भारत संपर्क| किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…