बरसात और दशहरा बीता पर नहीं बदली सड़क की सूरत, उड़ती धूल और…- भारत संपर्क

0

बरसात और दशहरा बीता पर नहीं बदली सड़क की सूरत, उड़ती धूल और गढ्डों से बढ़ा हादसे का खतरा

कोरबा। शहर की सडक़ों का हाल बुरा है। इस रास्ते से अक्सर प्रदेश सरकार के मंत्री का गुजरना होता है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी इस मार्ग से होकर आना-जाना करते हैं, लेकिन मार्ग की जर्जर स्थिति को सुधारने ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में कई बार प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस सडक़ का निर्माण बारिश थमने के बाद करा दिया जाएगा, लेकिन अभी स्थिति जस की तस है। त्योहारी सीजन में निगम प्रशासन शहर की जर्जर सडक़ों की मरमत नहीं करा सका है। सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, इससे लोगों को दोपहिया गाड़ी चलाने में ज्यादा दिक्कत हो रही है। मुख्य मार्ग की सडक़ पूरी तरह उखड़ गई है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक से लेकर कोसाबाड़ी तक की सडक़ पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। सडक़ों पर चलने वाली गाडिय़ां हिचकोले खा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। गड्ढे ऐसी हैं कि गाडिय़ों के गिरने से कई बार बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति भी नीचे गिर जाता है जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा होती है जो एक किनारे बैठती हैं। वर्तमान में जर्जर सडक़ से धूल उड़ रही है। निगम की डामरयुक्त सडक़ उखड़ गई है इससे गिट्टी बाहर आ गया है जो गाडिय़ों के चलने से इधर-उधर छिटक रहा है और पहिए के गुजरने से उठने वाली हवा के कारण धूल के कण हवा में घुल रहे हैं। इससे लोगों को वाहन चलाने में तो दिक्कत हो रही रही है, सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। पूर्व में निगम प्रशासन ने बताया था कि बारिश खत्म होते ही सडक़ों की मरमत का कार्य शुरू किया जाएगा। उम्मीद थी कि लोगों को दशहरा तक अच्छी सडक़ मिल जाए। निगम उन स्थानों पर रिपेयरिंग करा देगा जहां स्थिति ज्यादा खराब है। मगर नवरात्रि गुजर गई और दशहरा भी पूरा हो गया। मगर नगर निगम अभी तक इन सडक़ों का मरमत कार्य शुरू नहीं करा सका है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। शहर की सडक़ के अलावा उपनगरीय क्षेत्र की सडक़ों का हाल भी बुरा है। कुसमुंडा मुख्य मार्ग की सडक़ जर्जर स्थिति में है। लंबे समय से निर्माणाधीन सडक़ का कुछ हिस्सा अब तक नहीं बन सका है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर उड़ती धूल से लोग परेशान हो रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय बिरहोर के लोगों से…- भारत संपर्क| 30 हजार प्रपोजल ठुकराने वाला सुपरस्टार, पत्नी से 14 साल बाद लिया तलाक, अब 12 साल… – भारत संपर्क| SP का बेटा बना IPS, सचिन ने कहा- अब पापा की तरह मैं भी पहनूंगा वर्दी, UPSC में…| Rishabh Pant Batting order: ऋषभ पंत 7वें नंबर पर बैटिंग करने क्यों आए, ये ह… – भारत संपर्क| अंबेडकर स्टेडियम मरम्मत कार्य के कारण अस्थायी रूप से रहेगा…- भारत संपर्क