स्कूली बच्चों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ- भारत संपर्क

0

स्कूली बच्चों को पढ़ाया गया यातायात का पाठ

कोरबा। जिले में यातायात जागरूकता को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में यातायात पुलिस की टीम ने निर्मला स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें सडक़ों पर चलने के दौरान रखी जाने वाली सावधानी को लेकर जानकारी दी। यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर और उनकी टीम ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के द्वारा यातायात पुलिस को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पुलिस ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में यातायात जागरूकता के अंतर्गत कई प्रकार के काम किये जा रहे हैं। शैक्षणिक और अन्य स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। हमारा लक्ष्य है लोगों को सतर्क किया जाए ताकि दुर्घटनाओं को ग्राफ कम हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की बिलासपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 14 को,…- भारत संपर्क| Ghar Ki Kheti: महंगे ड्रैगन फ्रूट गमले में उगाएं, ये रही स्टेप बाय स्टेप जानकारी| शावक को लेकर हाथियों ने बदला लोकेशन, रास्ते में कई किसानों…- भारत संपर्क| रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से फरार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,…- भारत संपर्क| किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क