*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ग्रामीण महिलाओं के साथ…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ग्रामीण महिलाओं के साथ…- भारत संपर्क

 

जशपुर, 20 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निज निवास में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पानी करमा पर्व के अवसर पर नदी का जल अर्पण कर पीपल वृक्ष की पूजा करते हुए स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ करमा नृत्य में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ मिल कर करम देवता की स्तुति करते हुए ग्राम एवं पूरे राज्य की खुशहाली और समृद्धि के साथ अंचल में अच्छी वर्षा की कामना के लिए अर्चना की। इस अवसर पर पूरे ग्राम की महिलाएं मुख्यमंत्री निवास में करम वृक्ष की डाल के साथ आईं जहां करमा वृक्ष की डाल को गाड़ कर सभी ने हर्ष और उल्लास के साथ उसके आस पास श्रीमती साय के साथ करमा नृत्य किया।

इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने बताया कि दशहरा के बाद स्थानीय महिलाएं इंद्र देवता को प्रसन्न कर ग्राम एवं प्रदेश में अच्छी वर्षा की कामना लेकर पानी करमा पर्व मनातीं हैं। इस अवसर पर दिन भर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और जंगल से करमा वृक्ष की लकड़ी लाकर हमारे निवास में नदी से जल लाकर पीपल वृक्ष के नीचे जल अर्पण कर पूजा करतीं है और इसके पश्चात ग्राम में जाकर रात भर पूजा आराधना एवं करमा नृत्य करतीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: नई कार की डिलीवरी के समय शोरूम में ही नाचने लगे बुजुर्ग दंपति, कैमरे में…| ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल जेल की सजा, क्या है पूरा मामला? – भारत संपर्क| Rajesh Hamal: नेपाल सिनेमा का ‘महानायक’ कहलाता है ये एक्टर, करोड़ों में है… – भारत संपर्क| शादी के बाद रिलेशनशिप में आते हैं ये 6 स्टेज, तीसरा होता है सबसे अहम| Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश की टीम का जीत के साथ आगाज, फिर भी पॉ… – भारत संपर्क