मीशो के महावीर जैन अध्यक्ष, सचिव बने संतोष- भारत संपर्क

0

मीशो के महावीर जैन अध्यक्ष, सचिव बने संतोष

कोरबा। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन मीशो एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका उद्देश्य भगवान महावीर के सिद्धांत से मानवता की सेवा करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। कोरबा चैप्टर के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पुराना बस स्टैंड स्थित जैन भवन में आयोजित है। इस अवसर पर नए पदाधिकारी अध्यक्ष महावीर जैन, सचिव संतोष जैन सहित सभी पदाधिकारी अपने पदों की शपथ लेंगे और संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर लोकेश कावडिय़ा रायपुर शपथ अधिकारी होंगे। कार्यक्रम में वीर अशोक कुमार जैन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष तथा वीर राजेंद्र जैन महासचिव छत्तीसगढ़ की उपस्थिति रहेगी। संस्था प्रथम दिवस ही आंखों की निशुल्क जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण करने हेतु घंटाघर स्थिति वर्धमान ज्वेलर्स में सुसज्जित एम्बुलेंस जिसमें उच्च तकनीक से सुसज्जित मशीन एवं टेक्नीशियन के साथ उपलब्ध रहेंगे। कोरबा की जनता को इसका लाभ देंगे। उक्त जानकारी वीरपारस जैन प्रचार प्रसार प्रमुख महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन ने दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…| चाकू की नोक पर लूटपाट के 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन — भारत संपर्क| सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री… – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन में हुई लड़ाई? हेड कोच ने तोड़ी… – भारत संपर्क