राम वन गमन मार्ग की यात्रा पर निकले आदित्य- भारत संपर्क

0

राम वन गमन मार्ग की यात्रा पर निकले आदित्य

 

कोरबा। उत्तरप्रदेश के बरेली के रहने वाले आदित्य शर्मा राम वन गमन मार्ग की यात्रा पर निकले हुए हैं। वे बरेली से धनुषकोड़ी तक की सायकल यात्रा करेंगे। 29 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा अयोध्या से चित्रकूट होकर छतीसगढ़ पहुँची है। मध्य प्रदेश की सीमा के पास छत्तीसगढ़ के जिले मनेन्द्रगढ़ में रुकने के बाद प्रभु श्री राम के पहले प्रवेश द्वार सीतामढ़ी हरचौका के लिए सोमवार की सुबह आदित्य शर्मा निकलेंगे। यहां से सरकार ने राम वन गमन पथ का निर्माण किया है। राम वन गमन पथ बनाया है उन मार्गो पर आदित्य शर्मा सायकल से जाएंगे। यात्रा को बाइस दिन हो चुके है आंगे यह यात्रा आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक होते हुए रामेश्वर तक जाएगी । आदित्य शर्मा का कहना है कि वह अकेले ही यात्रा पर निकले है, पर उनके साथ प्रभु श्री राम चल रहे है ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की बिलासपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 14 को,…- भारत संपर्क| Ghar Ki Kheti: महंगे ड्रैगन फ्रूट गमले में उगाएं, ये रही स्टेप बाय स्टेप जानकारी| विधायक राठिया ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रामपुर क्षेत्र…- भारत संपर्क| शावक को लेकर हाथियों ने बदला लोकेशन, रास्ते में कई किसानों…- भारत संपर्क| रतनपुर पुलिस ने ओडिशा से फरार पशु तस्कर को किया गिरफ्तार,…- भारत संपर्क