पुलिस झंडा दिवस के अवसर में रक्षित केन्द्र और अग्रसेन कॉलेज…- भारत संपर्क

0

पुलिस झंडा दिवस के अवसर में रक्षित केन्द्र और अग्रसेन कॉलेज में आयोजित किए गए कार्यक्रम, कोरबा पुलिस के द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिताएं

कोरबा। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस से राष्ट्रीय एकता दिवस तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रक्षित केन्द्र और अग्रसेन कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए।पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। जिसमें पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर रक्षित केंद्र में और कॉलेज में सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला, खेल कूद, मेहंदी, निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रक्षित केन्द्र और अग्रसेन कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला, खेल कूद, दौड़, गोला फेंक, और रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों और कॉलेज विद्यार्थी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कोरबा जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वैदिक या हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न विवाह वैध,इलाहाबाद HC ने कहा, विवाह स… – भारत संपर्क| बिहार में 24 घंटे भारी बारिश, आएगा आंधी-तूफान; इन 25 जिलों के लिए अर्लट…| रिलीज से पहले अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ ने छाप लिए इतने करोड़, एडवांस… – भारत संपर्क| *big breaking jashpur:- साप्ताहिक बाजार में कट्टे की नोक पर व्यवसायी से 45…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …