पाली क्षेत्र में लोमड़ी का आतंक, 6 लोगों पर किया हमला,…- भारत संपर्क

0

पाली क्षेत्र में लोमड़ी का आतंक, 6 लोगों पर किया हमला, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया भर्ती

कोरबा। विकासखंड पाली के ग्राम बतरा और पोड़ी में लोमड़ी ने 6 लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इस घटना से गांव के लोग डरे हुए हैं।क्षेत्र में लोमड़ी के हमले से ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग उत्पाती लोमड़ी को पकड़ नहीं पा रहा है। बताया जाता है कि लोमड़ी ने चार बच्चों के साथ ही एक महिला और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। काटने से सभी 6 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है। पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं नगराहीपारा से 3 लोगों में एक बुजुर्ग व दो बच्चे शामिल हैं। इसमें योगेश कुमार राज (11)वर्ष, अंश वीर मरावी (11)वर्ष व बुजुर्ग लाला राम मरावी (75)वर्ष शामिल हैं। सोनसरी निवासी राजेंद्र कुमार टेकाम (13)वर्ष व रितु कुमारी (11)वर्ष को गांव से लगे नदी किनारे लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बतरा सरपंच रामायण देवी खुसरो ने पाली वन परिक्षेत्र अधिकारी संजय लकड़ा को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि लोमड़ी जंगल में जा घुसा है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया है। लोमड़ी पागल हो गई है। जिसकी वजह से अलग-अलग स्थानों पर हमला कर रहा है। विभाग की ओर से घायलों को 500 रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Yoga Free Course: फ्री में करें योग की पढ़ाई, नहीं लगेगा एक भी रुपया, टीचर बन…| *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के 8 स्कूलों के नवीन भवन…- भारत संपर्क| ट्रंप की जेलेंस्की से मुलाकात, अगर नहीं बनी बात तो क्या होगा? – भारत संपर्क| जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹41,505 नकद और 11 मोबाइल जब्त — भारत संपर्क| जंगल में महिला की हत्या,गांव में सनसनी, संदेही युवक को…- भारत संपर्क