पांच माह से पुलिस की आंख में धूल झोंकने वाला फरार आरोपी…- भारत संपर्क

0

पांच माह से पुलिस की आंख में धूल झोंकने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। हत्या के एक मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने पांच महीने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना करतला थाना अंतर्गत सेंद्रीपाली की है। बताया जाता है कि गांव में रहने वाले सुनऊ राम यादव का भतीजा दयालाल यादव का गनपत राठिया ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। दयालाल और गनपत दोनों करीबी दोस्त थे। घटना दिवस 23 मई 2024 को एक साथ बाइक से कोरबा गए थे। वहां से शराब के नशे में घर लौट रहे थे। इस बीच दोनाें के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दयालाल यादव गनपत के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था। इसे लेकर विवाद हुआ। गनपत घर से बाहर निकला और उसने घटना दिनांक की रात लगभग 8 बजे दयालाल के सिर पर कई बार डंडे से मारा। दयालाल को गंभीर चोटें आई और वह जमीन पर गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर घायल को बिलासपुर हायर सेंटर रेफर किया गया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सिलसिलेवार हो रही लगातार चोरी में कोतबा पुलिस को मिली सफलता,शा.शराब दुकान…- भारत संपर्क| ओसाका वर्ल्ड एक्सपो: छत्तीसगढ़ पवेलियन में रौनक, पहले ही दिन पहुंचे 22 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क| Bigg Boss 19 Premiere LIVE Updates: इन 15 सितारों की हुई ‘बिग बॉस 19’ में… – भारत संपर्क| भव्य भजन संध्या में गूंजे बाबा रामदेव जी व आई माता के भजन — भारत संपर्क| मनरेगा के तहत औचित्यपूर्ण हितग्राहीमूलक एवं अभिसरण के तहत…- भारत संपर्क