दीपावली की रात महिला ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी — भारत संपर्क

0
दीपावली की रात महिला ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी — भारत संपर्क




दीपावली की रात महिला ने अज्ञात कारण से लगाई फांसी –





































पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोन्धरा में रहने वाले किसान जनक राम केवट की दीपावली काली हो गई। उसकी पत्नी की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली। 50 वर्षीय जनक राम केवट पेशे से किसान है। उसकी 45 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीबाई ने नरक चतुर्दशी के दौरान पूरे परिवार के साथ पूजा अर्चना की। खाना खाने के बाद जनक राम अपने बच्चों को लेकर ग्राम बहतरात में गम्मत देखने चला गया। घर में जनक राम की 16 साल की बेटी अपनी मां के साथ मौजूद थी। रात करीब 2:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो मां बिस्तर पर नहीं थी। मां को ढूंढते हुए वह दूसरे कमरे में गई तो बरामदे में म्यार पर लक्ष्मीबाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घर लौटने पर जनक राम को इसकी जानकारी हुई। अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का अनुमान है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल सकेगा। महिला ने खुदकुशी क्यों की पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।



error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: बारात में बैटमैन की गाड़ी लेकर पहुंचा दूल्हा, एंट्री देख हिल गए घराती और…| *मूसलाधार बारिश के बीच छाता लेकर सड़क में धरने में बैठ गए बगीचा वासी,जशपुर…- भारत संपर्क| हुस्न का बिछाया ऐसा जाल, दिल दे बैठे दो युवक… फिर पहले निखत, फिर उर्वशी ब… – भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: बेसन नहीं… गणेश चतुर्थी पर बनाएं मखाना और मूंग दाल के…| ईरान ने कहा- हमने कई देशों में वेपन फैक्ट्री बनाई, समय आने पर खुलासा करेंगे – भारत संपर्क