स्ट्रीट पेट्रोलियम के दौरान सरकंडा क्षेत्र में हुड़दंग मचाते…- भारत संपर्क

0
स्ट्रीट पेट्रोलियम के दौरान सरकंडा क्षेत्र में हुड़दंग मचाते…- भारत संपर्क

दीपावली के दौरान अपराध रोकने के उद्देश्य से लगातार स्ट्रीट पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई। स्ट्रीट भ्रमण के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने हाथ में चाकू लेकर हंगामा मचा रहा है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बहतराई निवासी रवि उर्फ नानू साहू को चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

स्ट्रीट पेट्रोलिंग के दौरान ही चाकू के साथ डबरी पारा निवासी आदित्य केवट उर्फ लाला भी पकड़ा गया जो लूटपाट के इरादे से चाकू लहराते हुए लोगों को डरा रहा था। आरोपी को खमतराई अटल चौक के पास से पकड़ा गया।

सरकंडा क्षेत्र में ही असामाजिक तत्वों द्वारा नशाखोरी कर हंगामा मचाने और अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। स्ट्रीट पेट्रोलिंग के दौरान लिंगियाडीह, चिंगराजपारा , मोपका क्षेत्र में नशा कर हंगामा मचाते उपद्रवी मिले। इसके बाद पुलिस ने लिंगियाडीह से विक्की अहिरवार ,अमित निषाद, संजू गंधर्व, अजय गंधर्व भानु साहू, मोहित बांधेकर और मनीष अहिरवार को झुंड बनाकर उपद्रव करते हुए पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में 462 पदों पर भर्ती, 45 साल की उम्र वाले भी कर…| पत्नी, प्रेमी संग भागी तो पति ने कहा- भगवान का शुक्र है राजा…- भारत संपर्क| कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत मुस्लिम युवकों को…- भारत संपर्क| फ्रिज का टेंपरेचर कितने नंबर पर करें सेट, खाना और ड्रिंक्स नहीं होगी खराब – भारत संपर्क