सडक़ हादसे में युवक की मौत- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में युवक की मौत

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में हुई एक सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक डांसर था और नरईबोध से भैसमा जा रहा था। इस बीच हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गेवरा बस्ती नरईबोध में रहने वाले लगभग 12 युवक एक चारपहिया वाहन में सवार होकर भैसमा में आयोजित एक डांस प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे थे। इसमें 20 वर्षीय धीरज पटेल भी शामिल था। उरगा थाना क्षेत्र में मेन रोड पर धीरज को उल्टी लगी। तब चालक ने वाहन को सडक़ किनारे खड़ी कर दिया। धीरज वाहन से उतरकर उल्टी कर रहा था। इस बीच पीछे से ट्रेलर ने ओवरटेक करके धीरज को टक्कर मार दिया। उसे गंभीर चोटें आई। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चार पहिया गाड़ी में सवार लोग धीरज को लेकर अस्पताल पहुंचे। परीक्षण कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ट्रेलर चालक फरार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत में 24.8 कराेड़ छात्र स्कूलों में रजिस्टर्ड, इसमें से 44% प्री प्राइमरी…| आबकारी मंत्री के जिले में अवैध शराब विक्रेताओं की दबंगई,…- भारत संपर्क| अजगर ने किया खरगोश का शिकार, पूजा पाठ कर खरगोश का किया गया…- भारत संपर्क| स्वच्छता के लिए नुक्कड़ और मोहल्लों में चल रहा अभियान,…- भारत संपर्क| Hartalika Teej 2025 Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर लगाएं लोटस डिजाइन मेहंदी,…