सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजना पड़ा महंगा, जुर्म दर्ज- भारत संपर्क

0

सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजना पड़ा महंगा, जुर्म दर्ज

कोरबा। सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। भेजने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने भेजने वाले युवक की आईडी और उसके मोबाइल नंबर के आधार पर पतासाजी कर रही है। बताया जाता है कि 23 साल की महिला एक दुकान में काम करती है। महिला के रिश्तेदार एक अन्य महिला के फेसबुक पर युवक ने अश्लील मैसेज दिया और दुकान में काम करने वाली महिला को फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखा, उसके रिश्तेदारों को भी भेजा। महिला को जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे सामाजिक तौर पर अपमानित किया जा रहा है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘मैंने न्यूक्लियर वॉर रोका, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में गिरे 7 फाइटर जेट, ट्रंप का बड़ा… – भारत संपर्क| भारत में 24.8 कराेड़ छात्र स्कूलों में रजिस्टर्ड, इसमें से 44% प्री प्राइमरी…| आबकारी मंत्री के जिले में अवैध शराब विक्रेताओं की दबंगई,…- भारत संपर्क| अजगर ने किया खरगोश का शिकार, पूजा पाठ कर खरगोश का किया गया…- भारत संपर्क| स्वच्छता के लिए नुक्कड़ और मोहल्लों में चल रहा अभियान,…- भारत संपर्क