डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी…- भारत संपर्क

0

डूबते सूर्य को छठ व्रतियों ने दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कोरबा। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। आज पूरे जिले में श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कोरबा के अनेक घाटों में गुरुवार की शाम छठ पूजा पर भगवान भवन भास्कर को प्रथम अर्घ्य दिया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु और उनके परिजन सहित आस्थावान लोग घाटों पर पहुंचे। वहीं इस दौरान हर ओर छठी मैया के गीत सुनाई दी। छठ महापर्व पर भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में लोग दोपहर बाद से ही घाट पर पहुंचने लगे।श्रद्धालुओं द्वारा पूरे भक्ति भाव से भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। अब शुक्रवार सुबह को उदयागामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ancient Mathematics Vs Vedic Math: प्राचीन गणित और वैदिक मैथ्स में क्या फर्क है?…| फेयर से डस्की तक….स्किन टोन के हिसाब से कैसे चुनें सही फाउंडेशन, ये टिप्स…| छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोग डूबे – मरहीमाता…- भारत संपर्क| *सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान 56 आवेदन…- भारत संपर्क| नेतन्याहू का ऐसा डर…आनन-फानन में ऑस्ट्रेलिया ने ईरान पर लिया एक्शन, राजदूत को किया… – भारत संपर्क