चालक को आई झपकी, डिवाइडर में चढ़ गई कार, घटना में एक महिला…- भारत संपर्क

0

चालक को आई झपकी, डिवाइडर में चढ़ गई कार, घटना में एक महिला घायल, बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर हुआ हादसा

कोरबा। बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर एक कार सडक़ से उपर डिवाइडर पर चढऩे के साथ खंभे से जा भिड़ी। घटना में एक महिला घायल हुई है। चालक को झपकी आने के कारण यह घटना हुई। इसके साथ यहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई जिन्होंने पीडि़तों की सुध ली।
कल सुबह 10.30 बजे के आसपास बुधवारी मार्ग पर यह घटना हुई। जिसने आसपास के लोगों को हैरत में डाल दिया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में रहने वाला एक परिवार छठ पर्व मनाने के लिए गुरुवार की शाम बांकीमोंगरा गया हुआ था। आज सुबह की पूजा के बाद इन लोगों की कोरबा वापसी हुई। रात्रि में जागरण ज्यादा होने के कारण उनके सामने मुश्किल थी। आज सबेरे कोरबा वापस होने के दौरान सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चालक विजय रजक को अचानक झपकी आई और अगले क्षण कार डिवाइडर में चढकऱ खंभे से भिड़ गई। कार सवार एक महिला को चोट आई है जबकि बाकी लोग सुरक्षित हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sridevi Property: श्रीदेवी की संपत्ति पर 3 लोगों ने किया अवैध कब्जा, बोनी कपूर… – भारत संपर्क| Ancient Mathematics Vs Vedic Math: प्राचीन गणित और वैदिक मैथ्स में क्या फर्क है?…| फेयर से डस्की तक….स्किन टोन के हिसाब से कैसे चुनें सही फाउंडेशन, ये टिप्स…| छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोग डूबे – मरहीमाता…- भारत संपर्क| *सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान 56 आवेदन…- भारत संपर्क