महतारी वंदन का किया आवेदन, एक बार भी खाते में नहीं आई रकम,…- भारत संपर्क

0

महतारी वंदन का किया आवेदन, एक बार भी खाते में नहीं आई रकम, 50 से अधिक महिलाएं शिकायत लेकर पहुंची कलेक्टोरेट

कोरबा। राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने कई योजना चलाई जा रही है। शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है। महिलाओं के बैंक खाते में हर माह एक हजार रूपये जमा हो रही है। जिससे महिलाओं की जरूरतें पूरी हो रही है। शहर से लेकर गांव तक की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। दूसरी ओर ग्राम पंचायत सोलवां की महिलाओं को आवेदन के बाद भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जिसकी शिकायत लेकर महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची थी। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोलवां के आश्रित गांव छुईढोढ़ा से 50 से अधिक की संख्या में महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची थी। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन किया था, परंतु उनके खाते में आज दिनांक तक एक भी राशि जमा नहीं हुई है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से परेशान हैं। उक्त संबंध में जांच कर योजना की राशि दिलाए जाने की मांग महिलाओं ने की है। शिकायत लेकर पहुंची महिलाओं में कमला बाई, सरस्वती, कुसुम लता, श्याम बाई, मंडावी बाई, बैसाखो बाई, सुशीला, बिरिछ कुंवर, सकुन बाई, अनिता, चंद्रबाई, सोनई बाई, जगमोती, मानमति सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आबकारी मंत्री के जिले में अवैध शराब विक्रेताओं की दबंगई,…- भारत संपर्क| स्वच्छता के लिए नुक्कड़ और मोहल्लों में चल रहा अभियान,…- भारत संपर्क| Hartalika Teej 2025 Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर लगाएं लोटस डिजाइन मेहंदी,…| फरार आरोपियों और असामाजिक तत्वों पर सरकण्डा पुलिस का प्रहार- भारत संपर्क| नशे पर अंकुश लगाएगी रक्षा समिति, शराबबंदी के लिए दीपका पुलिस…- भारत संपर्क