कोरबा और कटघोरा वन मंडल में विचरण कर रहे 110 हाथी- भारत संपर्क

0

कोरबा और कटघोरा वन मंडल में विचरण कर रहे 110 हाथी

कोरबा। जिले के कोरबा और कटघोरा वन मंडल में हाथियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी बनी हुई है। कटघोरा में 50 तो कोरबा वन मंडल के कुदमुरा में 60 हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में हैं। वन मंडल कटघोरा में घूम रहा 50 हाथियों का झुंड रविवार को कोरिया जिले की सीमा पर पहुंच गया है। हाथी धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी वजह से ग्रामीण भी निगरानी करने में लगे हुए हैं। हाथियों का झुंड पसान और केंदई रेंज के बीच से पनगवां होते हुए आगे बढ़ रहा है। यह क्षेत्र सिरमिना सर्किल में आता है। हाथियों के आगे बढऩे से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। शाम को हाथी अलग-अलग झुंड में घूमते हैं। एक दंतैल हाथी पिपरिया के नाले में पानी पीता हुआ नजर आया। हाथी आगे बढ़ सकते हैं और वापस भी आ सकते हैं। इसकी वजह से टीम निगरानी कर रही है। इसी तरह करतला अंतर्गत कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। 60 की संख्या में पहुंचे हाथियों की चिंघाड़ से कुदमुरा जंगल थर्रा उठा है। खेतों में लगी धान की फसल को हाथी चट कर रहे हैं। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी में कोताही बरती जा रही है, जिसके कारण हाथी खेतों में पहुंचकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि हाथियों को जंगल की ओर खदेडऩा चाहिए। इसके अलावा हाथियों के हमले का खतरा भी बना हुआ है। हाथियों के विचरण से ग्रामीण दहशत में है। किसान फसल कटाई के लिए जंगल के नजदीक स्थित खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। कई इलाकों में ग्रामीणों ने खुद ही निगरानी शुरू कर दी है। वहीं कई किसानों ने धान की कटाई कर खलिहान में इसे रखा है। जिसकी खुशबू पाकर हाथियों के गांव में प्रवेश का भी खतरा बना हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शाहरुख-सलमान की फिल्म भी हो चुकी है बैन, ‘फुले’ से पहले इन 5 पिक्चर्स पर हुआ खूब… – भारत संपर्क| संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के बीच बड़ा बवाल, दो दिग्गजों को बैन करने की उठी मांग, क्या है पूर… – भारत संपर्क| 365 Days Plan: 1198 रुपए में 365 दिन चलेगा ये सस्ता प्लान, बेनिफिट्स हैं कमाल – भारत संपर्क| यातायात जागरूकता पर आज शाम 7 बजे SSP रजनेश सिंह फेसबुक पर…- भारत संपर्क