रतनपुर में 9 दिवसीय भैरव जयंती का आयोजन, विश्व कल्याण की…- भारत संपर्क

0
रतनपुर में 9 दिवसीय भैरव जयंती का आयोजन, विश्व कल्याण की…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

धार्मिक नगरी रतनपुर के द्वारपाल भैरवनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर देश भर से आए साधु संतों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ महायज्ञ में आहुति अर्पित की।

बिलासपुर जिले के रतनपुर में श्रीसिद्ध तंत्रपीठ भैरव बाबा मंदिर में 9 दिवसीय भैरव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव को विशेष आहुतियां दे रहे हैं। यह आयोजन जनकल्याण और विश्व कल्याण की कामना से किया जा रहा है। महंत पंडित जागेश्वर अवस्थी ने बताया कि मंदिर में रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न अखाड़ों के साधु संत और महंत शामिल हो रहे हैं। जहां लगातार धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं और भक्त भगवान बटुक भैरव की पूजा-अर्चना में लीन हैं। इसके साथ ही भैरव बाबा को 56 प्रकार के भोग लगाए जा रहे हैं। और हजारों दीपक जलाकर मंदिर को जगमगाया गया है। शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ ही इसका समापन होगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का आयोजन होगा।

श्रद्धालुओं का कहना कि भैरव बाबा की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं। यह आयोजन बहुत ही धार्मिक और आध्यात्मिक है। सभी को मिलकर भैरव बाबा की पूजा करनी चाहिए। इस अवसर पर यहां देश भर से संत महात्मा पहुंचे, जिन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा, माता-पिता की सेवा और सभी प्राणियों की सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं है। केवल मानव जाति ही नहीं बल्कि विश्व के समस्त जीव जंतु की सेवा करनी चाहिए। इससे ही संसार चलेगा।
रतनपुर की पहचान मां महामाया मंदिर से है। तो वही रतनपुर प्रवेश द्वार पर ही स्थित भैरवनाथ के मंदिर में दर्शन के बगैर मां महामाया का दर्शन अधूरा माना जाता है। भैरव जयंती का यह 9 दिवसीय आयोजन शुक्रवार को भंडारे के साथ संपन्न होगा।


Post Views: 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 साल बाद भारत के इस स्टेडियम में होगा इंटरनेशनल क्रिकेट, टीम इंडिया का ऐस… – भारत संपर्क| कहीं सोनम की तरह ही… पत्नी ने पति को ससुराल बुलाया, फिर चाय में मिलाकर दे… – भारत संपर्क| पटना के SSP अवकाश कुमार समेत 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर… जानें किसे…| पेड़ पर चढ़कर किंगफिशर को खा गई विशालकाय छिपकली, घोंसले से निकालकर उतारा मौत के घाट| मुख्यमंत्री जशपुर में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल – भारत संपर्क न्यूज़ …