फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा महिलाओं से ठगी मामले में महिला…- भारत संपर्क

0

फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा महिलाओं से ठगी मामले में महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, एफआईआर दर्ज कराने लगाए जाएंगे अलग अलग शिविर

 

कोरबा। फ्लोरा मैक्स कंपनी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के नाम पर कर्जदार बन चुकी है। पुलिस ने कंपनी से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब महिला आयोग ने भी मामले में स्वतःसंज्ञान लिया है। वहीं महिलाओं को लोन बांटने वाली माइक्रो फाइनेंस कंपनी की भी कुंडली खंगाली जाएगी।
फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा महिलाओं से ठगी मामले में महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। माइक्रोफाइनेंस बैंकों की संलिप्ता को लेकर जांच करने कलेक्टर एसपी को पत्र लिखा है। मामले में कलेक्टर से मिलकर आगे की कार्यवाही के लिए चर्चा की। महिलाओं द्वारा अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने शिविर लगाए जाएंगे। महिला आयोग के इस कदम से पीड़ित महिलाओं को न्याय की आस जगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कमर्शियल पायलट बनने के लिए मैथ्स और साइंस क्यों था जरूरी? जानें ट्रेनिंग में…| सीपत, मस्तूरी, मल्हार की अस्पतालों का हो रहा…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत – भारत संपर्क न्यूज़ …| ‘शाहरूख खान से ज्यादा बिजी हूं, एक दिन में 3 प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट करता हूं…’… – भारत संपर्क| वेस्ट मटेरियल से मथुरा में कृष्ण लोक पार्क तो अयोध्या में बनेगा लवकुश पार्क… – भारत संपर्क