अंजिता खुंटे बनी सिविल जज- भारत संपर्क

0

अंजिता खुंटे बनी सिविल जज

कोरबा। गेवरा की रहने वाली अंजिता खुंटे ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सिविल जज (एंट्री लेवल) परीक्षा-2023 में सफलता प्राप्त कर अपने करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अथक परिश्रम और लगन से उन्होंने सिविल जज का प्रतिष्ठित पद हासिल किया है। अंजिता की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और शिक्षकों के निरंतर सहयोग को जाता है। उनके पिता धनराम सूर्यवंशी एसईसीएल गेवरा परियोजना में सुरक्षा विभाग में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अंजिता अपनी सफलता का श्रेय दृढ़ता, आत्मविश्वास और अपने परिवार के मजबूत समर्थन को देती हैं। वह जांजगीर चांपा जिले के मेहंदी बुंदेला गांव की रहने वाली हैं।परीक्षा में कुल 49 पदों के लिए साक्षात्कार के लिए 151 उम्मीदवारों का चयन किया गया, जिनमें से 150 अंतिम चरण में उपस्थित हुए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसमें अंतिम साक्षात्कार उम्मीदवारों की योग्यता और व्यक्तित्व के मूल्यांकन पर केंद्रित था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rajesh Hamal: नेपाल सिनेमा का ‘महानायक’ कहलाता है ये एक्टर, करोड़ों में है… – भारत संपर्क| शादी के बाद रिलेशनशिप में आते हैं ये 6 स्टेज, तीसरा होता है सबसे अहम| Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश की टीम का जीत के साथ आगाज, फिर भी पॉ… – भारत संपर्क| पकड़ी गई ड्रग्स तस्कर सरिता बाई, राजस्थान से मंगाती थी नशे का सामान; फिर इं… – भारत संपर्क| Raigarh: कल से अग्र समाज का महापर्व महाराज अग्रसेन जयंती का आगाज – भारत संपर्क न्यूज़ …