नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों ने अपने समर्थकों के संग की…- भारत संपर्क

0
नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों ने अपने समर्थकों के संग की…- भारत संपर्क

बिलासपुर के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बिलासपुर के 6 मंडलों में से पांच मंडलों में अध्यक्ष चुन लिया गया है। पश्चिम मंडल का अध्यक्ष चुना जाना है। उत्तर मंडल से मनोज सोनी को अध्यक्ष बनाया गया है। मध्य मंडल से देवेंद्र पाठक अध्यक्ष बने हैं। दक्षिण मंडल से शैलेंद्र यादव और रेलवे मंडल से एस श्रीनिवास राव अध्यक्ष चुने गए हैं, तो वहीं पूर्वी मंडल से सिंधी समाज के राकेश लालवानी को अध्यक्ष चुना गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने रविवार को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के बंगले में जाकर उनसे मुलाकात की और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के लिए पूरे समर्पण से काम करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संबंधित मंडलों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूर्वी मंडल से चुने गए राकेश लालवानी के साथ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, जयश्री चौकसे, बी बल्लभ राव, श्रीनिवास राव, पल्लव धर,जोगिंदर लूथरा, विक्की प्रधान,लाली आदि मौजूद रहे।


Post Views: 2


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*ग्रामीणों की मांग पर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, सीएम कैंप कार्यालय बगिया…- भारत संपर्क| एक भारत श्रेष्ठ भारत में शामिल हुए बच्चे- भारत संपर्क| दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत – मुआवजे की मांग…- भारत संपर्क| अहाता दुकानों पर नगर निगम का सर्जिकल स्ट्राइक,गंदगी करने और…- भारत संपर्क| जूटमिल पुलिस ने बिहार से लापता नाबालिग को बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार – भारत संपर्क न्यूज़ …