जिला रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव नूतन सिंह…- भारत संपर्क

0

जिला रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, सचिव नूतन सिंह बने

कोरबा। ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा जिला रायफल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। वही बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने कोरबा जिला में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए विचार विमर्श किया। उपस्थित सदस्यों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के नियमों के अनुरूप सर्वसम्मति से कोरबा जिला कार्यकारिणी का गठन किया। वही अध्यक्ष पद में महेश कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद में परमानंद अग्रवाल, सचिव के रूप में नूतन सिंह ठाकुर, सहसचिव राजू कुमार बर्मन तथा कोषाध्यक्ष रंजन कुमार प्रसाद सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनुराग तिवारी एवं राजेश रंजन को निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कोरबा जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया है। वही स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कोरबा में शूटिंग के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा। राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा के आयोजन के लिए प्रदेश रायपुर संगठन से मांग किया गया है जिससे कोरबा के लोगों को इस खेल का तकनीकी ज्ञान मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वर्षों बाद युक्तियुक्तकरण से मिले गणित और विज्ञान के…- भारत संपर्क| स्मृति मंधाना बनीं दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी, 6 साल बाद किया ऐसा धमाका – भारत संपर्क| *Big Breaking jashpur:- स्कूल खुलने के दूसरे दिन ही हेडमास्टर नदारद,अपने…- भारत संपर्क| क्या फिर वापस लौटेगी राज-सिमरन की जोड़ी? काजोल ने बताई दिल की बात – भारत संपर्क| मसूरी से सिर्फ 6 किलोमीटर दूर है ये स्वर्ग सी सुंदर जगह, इस गर्मी घूम आयें