साल 2025: खगोलीय मंडल में होंगे कई बदलाव, कई ग्रह बदलेंगे घर- भारत संपर्क

0

साल 2025: खगोलीय मंडल में होंगे कई बदलाव, कई ग्रह बदलेंगे घर

कोरबा। नया साल आने को है। नए साल (2025) की शुरुआत नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ होगी। साथ ही नए साल में कई बदलाव भी होंगे। खगोलीय मंडल में होने वाले बदलाव भी प्रमुख रहेंगे, जिसमें कि कई बड़े ग्रह अपना घर बदलेंगे। राशियों के इस परिवर्तन का असर अलग-अलग राशि के जातकों पर होगा। वर्षभर सेहतमंद रहने के साथ ही भाग्य में वृद्धि के भी आसार हैं। कुछ राशि के जातकों को शनि की ढैया व साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी, तो कुछ इसकी गिरत में आएंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 14 जनवरी को सूर्य धनु राशि को छोडक़र मकर राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, वक्री (उल्टी) चाल चल रहा मंगल ग्रह 21 जनवरी को कर्क राशि को छोडक़र मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। तीन दिन बाद 24 जनवरी बुध ग्रह धनु राशि को छोडक़र मकर राशि में आएगा। 27 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि को छोडक़र मीन राशि में आएगा। बुध, मंगल और शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्रों में कई उतार-चढ़ाव आने के संकेत हैं। लंबित अदालती मामले तेजी से सुलझेंगे और धर्म व अध्यात्म के क्षेत्रों में विवादों के बीच उन्नति भी होगी और लोगों का धर्म व संस्कृति के प्रति झुकाव बढ़ता दिखाई देगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Faisal Khan: फैसल खान ने खोले परिवार के राज! मां की बहन से शादी करने के लिए… – भारत संपर्क| युवराज सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने किया बोल्ड, शर्मा जी के बेटे ने 165 के स्… – भारत संपर्क| Viral Video: ‘मुझसे शादी क्यों की?’ अमेरिकी महिला ने भारतीय पति से पूछा, जवाब ने जीता…| यूक्रेन ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार क्यों खरीदना चाहता है…ये पैसा यूरोपीय देश… – भारत संपर्क| Raigarh: चक्रधर समारोह-2025; 40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला… – भारत संपर्क न्यूज़ …