श्रीवास नाई समिति महिला मंडल की ममता बनी अध्यक्ष- भारत संपर्क

0

श्रीवास नाई समिति महिला मंडल की ममता बनी अध्यक्ष

कोरबा। श्रीवास नाई समाजिक कल्याण समिति द्वारा महिला मंडल के मनोनयन के लिए बैठक आयोजित की गई। आम सहमति से महिला मंडल द्वारा श्रीवास नाई समाजिक कल्याण समिति को नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन के लिये अधिकृत किया गया। इसके उपरांत महिला मंडल का मनोनयन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिलाएं व सभी समिति के सदस्य उपस्थित थे।अध्यक्ष ममता श्रीवास दर्री, उपाध्यक्ष चुन्नी श्रीवास मुड़ापार, महासचिव कौशल्या श्रीवास पुरानी बस्ती कोरबा, सहसचिव अंजनी श्रीवास, कोषाध्यक्ष शकुन श्रीवास सीएसईबी, सहकोषाध्यक्ष यशोदा श्रीवास खरमोरा , संगठन सचिव अन्नपूर्णा श्रीवास शारदा विहार, व्यवस्थापक गीता श्रीवास बुधवारी का मनोनयन किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम भविष्य की मंगल कामना देते हुए किया गया। पुष्पगुच्छ भेंटकर और मिठाई खिलाकर सभी को प्रोत्साहित किया गया। अंजनी कुंज श्रीवास समिति के अध्यक्ष मोहन श्रीवास द्वारा आभार व्यक्त किया गया। शपथ ग्रहण समारोह की तिथि आगामी समिति के निर्णय से निर्धारित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2025: विराट कोहली को घर में ही लगी ‘नजर’, बार-बार मिल रही नाकामी – भारत संपर्क| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि – भारत संपर्क न्यूज़ …| डैमेज बालों में नई जान डालेगी नारियल की मलाई, हेयर फॉल भी रुकेगा, जानें कैसे| *नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय,…- भारत संपर्क| बंगाली महिला संगठन ने उत्साहपूर्वक मनाया बांगला नववर्ष पहला…- भारत संपर्क