श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सुनाया गया समुद्र मंथन का…- भारत संपर्क

0

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सुनाया गया समुद्र मंथन का प्रसंग, भगवान की भक्ति से ही मिलती है शक्ति: प्रकाश शर्मा

कोरबा। शिवाजी नगर में आयोजित संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान के 24 अवतार और समुद्र मंथन की कथा का प्रसंग सुनाया गया। आचार्य द्वारा श्रोताओं को भक्त प्रह्लाद, ध्रुव और विदुर चरित्र, सती चरित्र, कपिल चरित्र, नरसिंह अवतार और जड़ भरत चरित्र की कथा सुनाई गई। कथा वाचक प्रकाश शर्मा पिसौद (चांपा) ने भगवान के नाम का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान की भक्ति से ही शक्ति मिलती है। प्रत्येक दिन दोपहर 3 बजे से कथा का श्रावण पान कराया जा रहा है। आचार्य की कथाओं में गूढ़ आत्मज्ञान और श्री कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत वर्णन होता है। कथा का आयोजन एलआईजी 50, शिवाजी नगर निहारिका में किया जा रहा है। आयोजन में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है, जो हमें जीवन के सच्चे उद्देश्य और भगवान श्री कृष्ण के दिव्य उपदेशों से अवगत कराती है। कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान और नैतिकता के सिद्धांतों को समझा जा रहा है, जो जीवन में शांति और समृद्धि लाने में सहायक होते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2025: विराट कोहली को घर में ही लगी ‘नजर’, बार-बार मिल रही नाकामी – भारत संपर्क| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि – भारत संपर्क न्यूज़ …| डैमेज बालों में नई जान डालेगी नारियल की मलाई, हेयर फॉल भी रुकेगा, जानें कैसे| *नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय,…- भारत संपर्क| बंगाली महिला संगठन ने उत्साहपूर्वक मनाया बांगला नववर्ष पहला…- भारत संपर्क