बिल्हा से धान खपाने टिकारी ले जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़ाए,…- भारत संपर्क

0
बिल्हा से धान खपाने टिकारी ले जा रहे दो ट्रैक्टर पकड़ाए,…- भारत संपर्क

बिलासपुर, धान के अवैध संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। मस्तुरी तहसील के ग्राम वेद परसदा में धान ले जाते दो ट्रैक्टर पकड़ाए। दोनों में 224 बोरी धान ले जाया जा रहा था। धान की कीमत लगभग 2.78 लाख बताई गई है। राजस्व, खाद्य और मंडी के अफसरों की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। जाँच के दौरान वाहन चालक द्वारा बताया गया कि उपरोक्त धान बिल्हा से विक्रय हेतु ग्राम टिकारी तहसील मस्तुरी ले जाया जा रहा है। उपरोक्त धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज यथा-धान परिवहन हेतु अनुमति आदेश, मण्डी शुल्क, धान के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मौके पर उपस्थित वाहन चालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अतः उपरोक्त धान के उपार्जन केन्द्रों में खपाने की आशंका को देखते हुए वाहन एवं उसमें भण्डारित 224 कट्टी (बोरी) धान को तहसीलदार द्वारा जप्त करते हुए प्रकरण निर्मित कर मण्डी अधिनियम के तहत् नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जावेगी। उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में धान व्यापारियों और कोचियों द्वारा अवैध रूप से धान को खपाने संबंधी क्रिया-कलापों पर कडी निगरानी रखने एवं उन पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश शासन द्वारा दिये गये है।

निर्देशों के परिपालन में जिले में राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन किये जाने वालों पर दण्डात्मक कार्यवाही जारी है। कलेक्टर अवनीश शरण ने कोचियों और दलाल किस्म के लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। टीम ने मजबूत सूचना तंत्र बना रखा है। अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही टीम दबिश देकर कार्रवाई कर रही। कलेक्टर ने धान जब्त करने के साथ ही परिवहन कार्य में लगे वाहनों पर भी कठोर नियमों के तहत कार्रवाई करने को कहा है।


Post Views: 5


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

32 दिनों में फिल्म पूरी, 21 साल पहले सलमान खान और अक्षय कुमार ने जब किया कमाल,… – भारत संपर्क| Khatu Shyam Prasad : खाटू जी के प्रसाद में खाई जाने वाली ये चीज सेहत को पहुंचाती…| एशिया कप 2025 को लेकर BCCI का बड़ा फैसला, सामने आया ये अपडेट – भारत संपर्क| पर्यावरण को लेकर ICJ का ऐतिहासिक फैसला, दुनिया भर की सरकारों की बढ़ सकती है चिंता – भारत संपर्क| UP: ट्रेनी महिला सिपाहियों के हंगामे का असर! 2 IPS पर एक्शन, एक को किया सस्… – भारत संपर्क