दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायज़ा- भारत संपर्क

0
दीक्षांत समारोह की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायज़ा- भारत संपर्क

बिलासपुर,  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने आज स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि परिसर हेलीपैड और उनके विश्राम गृह में चल रही तैयारी का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल रजत जयंती सभागार को भी देखा और काम कर रहे अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्रोटोकॉल और उप राष्ट्रपति कार्यालय की निर्देशों के अनुरूप तैयारी में कोई कमी नहीं रखने के निर्देश दिए। एसपी श्री सिंह ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस और सुरक्षा बलों को निर्देश दिए। जिला प्रशासन, पुलिस और विश्व विद्यालय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे। उप राष्ट्रपति जी के 15 तारीख को अपराह्न 3 बजे के लगभग आने की संभावना है।


Post Views: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के… – भारत संपर्क न्यूज़ …| युवक के पीछे पड़ा सांड, मारने के लिए घर की छत पर चढ़ा; कैसे बची जान? Video – भारत संपर्क| 5 दिन तक तपेगी दिल्ली, पहाड़ों पर भी राहत नहीं! MP में हीटवेव का अलर्ट,…| बदला जाएगा तालकटोरा स्टेडियम का नाम! अब इस नाम से जाना जाएगा – भारत संपर्क| क्या भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट देंगे एलन मस्क? बांग्लादेश-पाकिस्तान को पड़ेगा… – भारत संपर्क