ओवरब्रिज के नीचे अव्यवस्था का आलम- भारत संपर्क

0

ओवरब्रिज के नीचे अव्यवस्था का आलम

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग दर्री रोड से गांधी चौक तक ओवरब्रिज के नीचे अव्यवस्था का आलम है। बीच सडक़ पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की जा रही है। कुछ कारोबारी ग्राहकों को लुभाने के लिए सामान सडक़ पर सामानों को रखा गया है। जबकि इस मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। रेल फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस दौरान लेागों को आवाजाही में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी तरह पावर हाउस तिराहे पर बीच सडक़ पर वाहनों की पार्किग व ठेले लगाए जा रहे हैं। इससे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली तक कोई बचाने वाला नहीं होगा… ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने फिर लगाई बि… – भारत संपर्क| Bihar Voter List Revision: तेजस्वी की खुली धमकी और SIR पर प्रहार… वोटर…| गोली से शुरू जंग फाइटर जेट तक पहुंची… कंबोडिया vs थाईलैंड की क्या है कहानी? – भारत संपर्क| बेंगलुरु भगदड़: बुरी तरह फंस गई RCB, कर्नाटक सरकार ने दी केस चलाने की इजाजत – भारत संपर्क| *पत्थलगढ़ी प्रभावित क्षेत्र के ढेंगूरजोर नाला को पैदल पार कर विधायक रायमुनि…- भारत संपर्क