स्थानांतरण के बाद भी भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारियों की…- भारत संपर्क

0

स्थानांतरण के बाद भी भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारियों की मांगी गई जानकारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ से किया जवाब तलब

कोरबा। स्थानांतरण के बाद भी कई अधिकारी और कर्मचारी भारमुक्त नहीं हुए हैं। ऐसे अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी राज्य शासन को भेजी जाएगी। इसे लेकर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ से भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी तलब की है। शासकीय सेवकों के पदस्थापना, स्थानांतरण के फलस्वरूप नवीन पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने कराने कहा गया है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी जनपद सीईओ को जानकारी उपलब्ध कराने निर्देशित किया है। विभाग अंतर्गत पदस्थ संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, परियोजना अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक परियोजना अधिकारी, विकास विस्तार अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद भी कई अधिकारी भारमुक्त नहीं हुए हैं। तत्संबंध में भारमुक्त नहीं होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र “अ” एवं “ब”में चाही गई है। जिसे प्रतिवेदन राज्य कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की स्थापना का प्रस्ताव, मुख्यमंत्री से… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *big breaking jashpur:- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के लिपिक प्रदीप कुजूर को…- भारत संपर्क| Ikkis: वो खत आया और… Maddocck की नई फिल्म का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी भारत… – भारत संपर्क| Minimalist लाइफस्टाइल क्या होती है? ये कैसे लाइफ को बेहतर बनाने में करती है…| पंजाब में स्कूली छात्रों को पढ़ाई जाएगी तेलुगू, शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों…