भौतिक सत्यापन में मिली गड़बड़ी, 14 खरीदी प्रभारियों को…- भारत संपर्क

0
भौतिक सत्यापन में मिली गड़बड़ी, 14 खरीदी प्रभारियों को…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

बिलासपुर,  भौतिक सत्यापन में मिली गड़बड़ी के आधार पर 14 धान खरीदी केंद्रों के खरीदी प्रभारियों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उपायुक्त सहकारिता ने आज नोटिस इश्यू किए हैं। उनसे रविवार 19 जनवरी को शाम 4 बजे तक जवाब तलब किया गया है। खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर धान खरीदी केंद्र एरमशाही, जयरामनगर, रिसदा, सारधा,बोड़सरा, सोन,पोंड (सकरी) गनियारी, टांडा, कुकदा, पोड़ी, जाँजी, मस्तूरी और कौड़ियां के समिति प्रबंधक/ खरीदी प्रभारी को नोटिस आज जारी किया गया है। उन्हें गड़बड़ी की जानकारी देकर इस संबंध में सबूत के साथ स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है।

जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। खाद्य अधिकारी ने एक अन्य जानकारी में बताया कि धान खरीदी केंद्र घुटकु का भौतिक सत्यापन किया गया। ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर 41621 धान की कट्टी है जबकि प्वाइंटर के माध्यम से गिनती उपरांत 40621 कट्टी मौके पर है ।अतः समिति में 1000 कट्टी धान कम पाया गया। जिसका मौके में पंचनामा बनाया गया। वहां के खरीदी प्रभारी को भी नोटिस दिया जा रहा है।


Post Views: 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेड ऑफ स्टेट्स: हॉलीवुड के पर्दे से निकलती अमेरिकी कूटनीति की नई पटकथा – भारत संपर्क| मनसा देवी मंदिर से 50 किमी की दूरी पर हैं ये सुंदर जगहें, बहुत कम लोग हैं जानते| चीख-पुकार, हड़कंप… अमेरिका में विमान के इंजन में लगी आग, 179 यात्रियों की ऐसे बची… – भारत संपर्क| AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने लगाया जीत का चौका, 200 की लड़ाई में वेस्टइंडीज को… – भारत संपर्क| बिहार का ये मासूम बच्चा गोविंदा चर्चा में, एक साल की उम्र में कैसे सांप को मार डाला?