कलेक्टर ने की नगर निगम के कामकाज की समीक्षा, शहर को साफ…- भारत संपर्क

0
कलेक्टर ने की नगर निगम के कामकाज की समीक्षा, शहर को साफ…- भारत संपर्क

बिलासपुर,कलेक्टर अवनीश शरण ने आज नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान करने कहा। जोन कमिशनर को सबेरे 6 से 9 बजे तब शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने कहा। लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, उपायुक्त श्री खजांची कुमार, सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और जोन कमिश्नर मौजूद थे।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने निदान के तहत् मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। लोगों की समस्याओं का निराकण कर उन्हें की गई कार्यवाही से अवगत् कराने भी कहा। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना ना पड़े, इसी प्रकार राशन कार्ड के लिए भी लोग ना भटके। कलेक्टर ने पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की साफ-सफाई नियमित करवाने कहा। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम भी सुचारु रूप से करने कहा।


Post Views: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लैपटॉप के ये शॉर्टकट जान लेंगे तो मिनटों में हो जाएगा सब काम, ये ट्रिक्स करेंगी… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हरगवां गांव में औचक दौरा – भारत संपर्क न्यूज़ …| बेन स्टोक्स ने जिसका करियर बनवाया, उसने पूरी वेस्टइंडीज को हिलाया, आयरलैंड … – भारत संपर्क| *श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निकली भव्य कलश यात्रा…- भारत संपर्क| जब माधुरी दीक्षित को अपनी फिल्म में लेकर डर रहे थे सुभाष घई, एक्ट्रेस से साइन… – भारत संपर्क