महासंघ ने नवपदस्थ कार्यपालन अभियंताओं से की मुलाकात- भारत संपर्क

0

महासंघ ने नवपदस्थ कार्यपालन अभियंताओं से की मुलाकात

कोरबा। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा वृत्त के प्रतिनिधियों ने शहर संभाग में नवपदस्थ कार्यपालन अभियंता रोशन लाल वर्मा तथा ग्रामीण संभाग कोरबा में नवपदस्थ कार्यपालन अभियंता शत्रुघन कुमार सोनी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान कोरबा वृत्त के सचिव व प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय कराते हुए कर्मचारी समस्याओं के समाधान के सहयोग की अपेक्षा की। जिस पर कार्यपालन अभियंताओं ने सहमति जताई। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष सीमा खलखो, वरिष्ठ रामबाई मर्सकोले, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गजेन्द्र कौशिक, डोमन लाल कौशल, रजनी ओगरे, पुष्पा खूंटे, देवानंद बढ़ई, संजय चौरसिया व मनीष सिंह उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये 5 तरह की कोल्ड कॉफी पी हैं आपने? घर पर इस तरह बनाएं कैफे स्टाइल| चंद्रपुर में बनेगा 50 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल, चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या थाईलैंड और कंबोडिया के बीच होगा सीजफायर? कल मलेशिया में होगी बैठक – भारत संपर्क| एनिमल छोड़िए…7 साल पहले ही थिएटर्स में रणबीर कपूर के नाम का आया था तूफान,… – भारत संपर्क| कोरी डेम में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्ती, शराब…- भारत संपर्क