मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम राजमल खोईवाल ने किया…- भारत संपर्क

0
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम राजमल खोईवाल ने किया…- भारत संपर्क

76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक परिसर में मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इसके उपरांत आरपीएफ, सिविल डिफेंस, स्काउट एवं गाईड, एनसीसी की टीम द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया।

इस मौके पर उन्होंने बिलासपुर रेल मंडल के उपलब्धियो की जानकारी देते हुए कहा कि मंडल ने माल लदान के लक्ष्य को तो हासिल करने के लिए अथक प्रयास किया ही है इसके अलावा यात्री सुविधाओं में भी विस्तार किया है। जिसके तहत अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत मंडल के स्टेशनों के विकास के अलावा जनरल टिकट काउंटर में भी वृद्धि हुई है इसके अलावा मंडल में रेल लाइन विस्तार के काम में तेजी सहित अंडर और फुटओवर ब्रिज को लेकर भी कई काम किए गए हैं, जिससे आने वाले समय में रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इसके अलावा उन्होंने मंडल के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों ,कर्मचारियों को और मेहनत परिश्रम के माध्यम से रेल की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।इस अवसर पर मंडल सेक्रो अध्यक्षा  भगवती खोईवाल,  सेक्रो सदस्याएं, अधिकारीगण, मजदूर कांग्रेस एवं विभिन्न एसोशिएशनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिंधी समाज की बेटी ने किया मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह, लव…- भारत संपर्क| *बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर…- भारत संपर्क| RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट अगले…| मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने के ‘दो रास्ते’, IPL 2025 का पूरा समीकरण… – भारत संपर्क| क्या Apple देगा Google को टक्कर? WWDC 2025 की तारीख का हुआ ऐलान – भारत संपर्क