कांग्रेस में बड़े नामों की कटी टिकट- भारत संपर्क

0

कांग्रेस में बड़े नामों की कटी टिकट

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख थी। कांग्रेस हाई कमान ने 27 जनवरी की रात पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसलिए इसे लेकर खासी उत्सुकता बनी हुई थी। खासतौर पर नगर पालिक निगम कोरबा के क्षेत्र में जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩा चाहते थे। वह इस सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ लोगों ने 27 जनवरी को सूची जारी होने के पहले ही नामांकन दाखिल कर दिया था, ताकि जब अधिकृत सूची जारी हो, तब वह 28 को वह बी फार्म जमा कर सकें। कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम दिवस से ठीक एक दिन पहले नगर पालिका निगम कोरबा के कुल 67 वार्ड के लिए 67 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। जिसमें पूर्व सभापति रहे संतोष राठौर, महेन्द्र चौहान, एमआईसी सदस्य दिनेश सोनी सहित कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल जैसे बड़े नामों की टिकट काट दिया गया है। इनकी टिकट काटकर नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ में आधी रात नियमों को ताक पर रखकर शहर में दौड़ रहे भारी वाहनें, करोड़ों की… – भारत संपर्क न्यूज़ …| NEET UG 2025: एमबीबीएस और मेडिकल पीजी की सीटें में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें…| Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क| Sanjay Dutt Disaster Film: बजट का आधा भी नहीं कमा सकी संजय दत्त की ये फिल्म, 6… – भारत संपर्क