धान बेचने टोकन जारी करना बंद- भारत संपर्क

0

धान बेचने टोकन जारी करना बंद

कोरबा। धान खरीदी खत्म होने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। 31 जनवरी तक किसान अपना धान बेच सकेंगे। हालांकि टोकन जारी करने का कार्य बंद कर दिया गया है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू किया है। 31 जनवरी सरकार द्वारा धान खरीदी करने की अंतिम तिथि है। इस अवधि में कोरबा जिले के किसानों ने प्रदेश सरकार को लगभग 30 लाख क्विंटल धान बेचा है। अधिकांश किसानों ने अपना अनाज सोसाइटियों में बेच दिया है। गिनती के ही कुछ एक क्षेत्रों में वे किसान बचे हैं जो किसी कारण से समर्थन मूल्य पर सरकार को धान नहीं बेच सके। इस बीच सोसाइटियों में फर्जी तरीके से धान लाकर नहीं बेचा जा सके इसके लिए प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है और टोकन जारी करने का कार्य बंद कर दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Travel: दिल्ली से 100 किलोमीटर के दायरे में मौजूद ये झीलें मानसून में…| Viral Video: झरने के पास मजे ले रहे थे लोग, अचानक प्रकृति ने दिखाया अपना रौद्र रूप, 5…| *कुएं में डूबने से हुई मौत के तीन साल बाद मिला मुआवजा “मुख्यमंत्री कैंप…- भारत संपर्क| ब्राह्मण नहीं यहां 14 यादव कथावाचक, पूजा-पाठ से लेकर कर्मकांड तक सब कुछ इन्… – भारत संपर्क| बिहार: ऑर्केस्ट्रावालों की खैर नहीं! किया ये काम तो लग जाएगा ताला, होगी…