चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान पर दिया…- भारत संपर्क

0

चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान पर दिया गया जोर, नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

कोरबा। कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव संचालन समिति की एक कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम चुनाव संचालक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। उनके साथ प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, सह चुनाव संचालक एवं पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह और नरेंद्र देवांगन भी उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्य एवं वार्ड प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में चुनाव अभियान को और प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और मतदाताओं तक भाजपा की विकास योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करें, मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करें और भाजपा के विजन एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार कोरबा नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी, और पार्टी शहर को नए विकास की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जंग लड़ने के लिए बावले हो रहे ईरानी, हथियार से ज्यादा इन 3 ऐप से डरते हैं खामेनेई के… – भारत संपर्क| सरकार की चेतावनी, अकाउंट खाली कर सकता है ये फर्जी ट्रेडिंग ऐप – भारत संपर्क| ‘राजा ने मेरे मुंह पर गुटखा थूका, पेशाब भी पिलाने लगा था…’, आदिवासी युवक … – भारत संपर्क| Sarangarh News: हत्या का प्रयास और डकैती:  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार – भारत संपर्क न्यूज़ …| SSC CGL Exam 2025: एसएससी सीजीएल के 14582 पदों के लिए फटाफट करें अप्लाई, बस आजभर…