कोहडिय़ा के कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी से गरमाई राजनीति,…- भारत संपर्क

0

कोहडिय़ा के कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी से गरमाई राजनीति, निगम चुनाव में चढ़ा सियासी पारा

कोरबा। नगर निगम चुनाव का सियासी पारा चढ़ चुका है। कोहडिय़ा से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम पर वापस लेने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के सह जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने भाजपा प्रत्याशी पर सत्ता बल के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। वहीं नाम वापस लेने वाले प्रत्याशी का भी वीडियो जारी हुआ, जिसमें कांग्रेस पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस ने निगम के वार्ड क्रमांक 18 कोहडिय़ा से अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हरिश कुमार उर्फ विक्की को उमीदवार बनाया था। विक्की ने नामांकन दायर किया था। नामांकन पत्रों की जांच के दिन बुधवार को विक्की ने नाम वापस ले लिया था। कांग्रेस ने विक्की के नाम वापस लेने पर राजनीति प्रतिक्रिया जारी की है। कहा है कि पार्टी ने हरिश कुमार को प्रत्याशी बनाया था, जिसे भाजपा वार्ड पार्षद प्रत्याशी नरेंद्र देंवागन ने दबाव डालकर बैठा दिया। पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी पर सत्ता के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। इस कार्यवाही को लोकतंत्र विरोधी बताया है। इधर इस मसले को लेकर हरिश कंवर ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में हरिश यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव में उसका साथ नहीं दे रहे थे। इसलिए उसने नरेंद्र देवांगन के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक भारत श्रेष्ठ भारत में शामिल हुए बच्चे- भारत संपर्क| दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक की मौत – मुआवजे की मांग…- भारत संपर्क| अहाता दुकानों पर नगर निगम का सर्जिकल स्ट्राइक,गंदगी करने और…- भारत संपर्क| जूटमिल पुलिस ने बिहार से लापता नाबालिग को बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार – भारत संपर्क न्यूज़ …| पाकिस्तानी सेना से जंग के लिए TTP को कितना पैसा देता है तालिबान? – भारत संपर्क