मोटर साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 चोरी की बाइक जप्त, 8…- भारत संपर्क

0

मोटर साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 चोरी की बाइक जप्त, 8 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार

कोरबा। दीपका पुलिस ने मोटर साइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 18 चोरी की बाइक जप्त की गई है। पुलिस ने 8 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 1 आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। दीपका पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 18 चोरी की मोटर साइकिल जप्त की है और 9 लोगो को थाना लाया गया था। जिसमे 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया। जबकि जय सिंह पटेल थाने से फरार हो गया। फरार आरोपी जय सिंह पटेल पर पृथक से अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 262 बी एन एस के तहत एफआईआर दर्ज कर सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले मे बृजपाल सिंह धनुवार उर्फ बर्बरीक पिता समार सिंह धनुवार (50 वर्ष) दीपका बस्ती, मनोज कुमार रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर दीपका, विदेशी यादव पिता विशम्बर लाल यादव (26 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर दीपका, अनिल यादव पिता पन्ना लाल यादव (27 वर्ष), साकिन तलाब पारा दीपका, मनोज रोहिदास पिता धनसिंह रोहिदास (36 वर्ष), साकिन कृष्णा नगर दीपका, मो. अफाफ पिता मो. मोबिन (23 वर्ष), साकिन अटल चौक पसान, रूप नारायण गोंड पिता सुखलाल (21 वर्ष), साकिन लोकडहा थाना पसान, समारू यादव पिता संतोष यादव (32 वर्ष) जांजगीर-चांपा को पकड़ा गया है। जय सिंह पटेल पिता मोहन सिंह पटेल (27 वर्ष), साकिन चारपारा पुलिस की गिरफ्त से फरार है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पार्षद अजय मिश्रा और पूर्व पार्षद सीताराम के बीच विवाद, थाने में एफआईआर दर्ज – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा…- भारत संपर्क| सैमसंग ने Perplexity और OpenAI से मिलाया हाथ, Google Gemini को देगा टक्कर! – भारत संपर्क| Viral Video: ‘डेरिंग दादी’ का कारनामा तो देखिए; 8 फीट लंबे सांप को यूं दबोचा, फिर गले…| फिलिस्तीन को अलग मुल्क बनाकर रहेगा सऊदी! इजराइल के खिलाफ अब करने जा रहा ये काम – भारत संपर्क