*घोटाला और भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना, कांग्रेसियों को चुनाव में याद आ रहा…- भारत संपर्क

0
*घोटाला और भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना, कांग्रेसियों को चुनाव में याद आ रहा…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर प्रवास को लेकर कांग्रेसी ना तो स्वयं किसी प्रकार का गलतफहमी पाले और ना ही गलत बयानी कर जशपुर की जनता को भ्रमित करें। सीएम जमीन और पार्टी कार्यकर्ताओ से जुड़े हुए नेता है। जिलेवासियों और कार्यकर्ताओ की भावनाओं का सम्मान करना उन्हें बखूबी आता है। यहीं कारण कि बसंत पंचमी के अवसर पर दुलदुला के डेवडेलंगी में स्थित शारदाधाम में आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण मिलने पर मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओ के बीच पहुँचे थे। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कही। उन्होंने कांग्रेसियो द्वारा सोशल मिडिया पर किए गए पोस्ट उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिस पर कुनकुरी में नगर पंचायत चुनाव से जोड़ने का प्रयास कर भ्रम फैलाने का प्रयास किया है। सुनील गुप्ता ने कहा कि बीते एक साल में कुनकुरी सहित जशपुर जिले का जो ऐतेहासिक विकास कार्य हुआ है उसे जनता देख रही है और समझ रही है। विधान सभा और लोक सभा चुनाव में जिले की जनता अपना फैसला सुना चुकी है। अब नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस का एक बार फिर यही हाल होना तय है।

*विकास के नाम पर घोषणा और भ्र्ष्टाचार का रिकार्ड*

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेसियों को विकास की याद आती है। प्रदेश में सरकार रहने के दौरान कांग्रेस ने घोटालो और भ्र्ष्टाचार का नया रिकार्ड बनाया है। गोबर खरीदी और गोठान के नाम पर घोटाला,पीएससी,शराब घोटाला,महादेव एप से ठगी जैसे मामले में कांग्रेसी नेता और उनका साथ देने वाले या तो जेल में है या बेल में। इसलिए कांग्रेसी विकास की बात ना ही करें तो बेहतर है। क्योंकि पूर्वर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक सिर्फ घोषणा करके प्रदेश की जनता से छल किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांसाबेल में मुक्तिधाम में बाउंड्रीवाल निर्माण और मरम्मत की घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस की सरकार इसे पूरा ही नहीं कर पाई। कांग्रेस का असली चेहरा उजागर हो चुका। आसन्न चुनाव में कांग्रेस का विधानसभा और लोक सभा चुनाव से भी बुरा हाल होना तय है।

*पूरा हो रहा है जशपुरवासियो का सपना*

सुनील गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैँ। मुख्यमंत्री ने सरकार के पहले बजट में ही स्व दिलीप सिंह जूदेव के मेडिकल कॉलेज के सपने को पूरा करने के लिए 220 बिस्तर की आधुनिक संसाधनों से लैस अस्पताल के लिए बजट जारी कर दिया। मधेश्वर महादेव को गोल्डन बुक आफ रिकार्ड में स्थान मिल गया है। पत्थलगांववासियों का नगर पालिका की बरसो पुरानी मांग को मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। कुनकुरी नगर पंचायत में बीते एक साल में करोड़ों के विकास कार्य की सौगात मिल चुकी है,जिले में कुनकुरी के हर्रा डांड के प्रदेश का चौथा 400 केवही विद्युत उपकेंद्र, नगर के सौंदर्य करण के लिए मिनी गार्डर, नगर में विद्युत व्यवस्था दुरस्त करने लिए अधिक्षण कार्यालय की शुरुआत हो चुकी है।उन्होंने कहा कि बीते एक साल के विकास कार्य को देखकर कांग्रेसी घबरा गए हैं,और हार के डर से जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता किसी के गुमराह में आने वाली नहीं है,और नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी में नया कीर्तिमान : 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी – भारत संपर्क न्यूज़ …| इंडियन फिल्म स्टूडेंट रिया शुक्ला ने रचा इतिहास, बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में… – भारत संपर्क| भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले चोटिल हुआ ये खिलाड़ी, इतने मैचों तक रहेगा … – भारत संपर्क| Valentine’s Day: दिल्ली-NCR के इन कैफे में पार्टनर के साथ करें लंच-डिनर, खर्च…| *घोटाला और भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना, कांग्रेसियों को चुनाव में याद आ रहा…- भारत संपर्क