खून से लथपथ हालत में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस,…- भारत संपर्क

0

खून से लथपथ हालत में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

कोरबा। ग्राम लैंगी में एक विधवा महिला की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतका कंचन बाई (45) पिछले 1 महीने से मकान निर्माण का काम कर रही थी, सोमवार सुबह उसी मकान में शव मिला है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपने बड़े भाई के साले के साथ यहां आई थी, जो घटना के बाद से गायब है। मृतक के चेहरे में चोट के निशान भी मिले है, पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।ग्राम लैंगी निवासी धिरन धनुहार (60) के यहां मकान बन रहा है, कई मजदूर पिछले 1 महीने से घर बनाने में जुटे थे, जिस दिन महिला की लाश मिली है उस दिन काम पर कोई नहीं आया था। घटना वाले दिन मकान मालिक धिरन अपने परिवार के साथ रविवार को कहीं चला गया था और कंचन बाई अकेली घर में सो रही थी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने धिरन के घर में कंचन बाई की खून से लथपथ लाश देखी।
मृतका कंचन बाई अगरिया कोटमर्रा की रहने वाली है। वह घर में अकेली रहती थी उसके पति की मौत हो गई थी और बच्चे नहीं है। मजदूरी करके जीवनयापन करती थी, काम के सिलसिले में ही महिला लैंगी गांव गई थी, वहां रहकर मकान निर्माण का काम कर रही थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सत्यजीत कोसरिया और वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. राजश्री की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच में मृतका के आंख के पास गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे खून बह रहा था। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला के बड़े भाई का साला अर्जुन जो एक राजमिस्त्री का काम करता है, महिला 8 फरवरी को अर्जुन के साथ काम करने लैंगी आई थी, जहां दोनों एक ही स्थान पर ठहरे हुए थे। तीन माह पहले कंचन अपने भाई दिलीप के घर दानीकुंडी गई थी। जहां बड़े भाई का साला अर्जुन भी पहुंचा हुआ था। घटना के बाद से अर्जुन गायब है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमीषा पटेल के आरोपों पर ‘Gadar 2’ डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दिया जवाब, बोले- ‘तारा… – भारत संपर्क| 6 घंटे की पढ़ाई, प्रैक्टिस और टेस्ट… JEE मेन के टॉपर श्रेयस लोहिया ने बताया…| पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेज किए 353 रन, रिजवान-सलमान ने ठोका शतक – भारत संपर्क| अगर Jio-Airtel समेत टेलीकॉम कंपनियों ने नहीं किया ये काम, लगेगा 10 लाख का… – भारत संपर्क| नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की बैठक…- भारत संपर्क