रिजल्ट खराब आया तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार- भारत संपर्क

0

रिजल्ट खराब आया तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

कोरबा। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसमें जहां कक्षा 10वीं और 12वीं के बच्चे परीक्षा देंगे, वहीं इस साल से कक्षा 5वीं और 8वीं के बच्चों की भी परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होनी है। इसको लेकर हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजा है। इसमें कहा गया है कि, यदि शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 30 फीसदी से कम हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की होगी। परीक्षा परिणाम बिगडऩे पर डीईओ के साथ बीईओ और स्कूल प्राचार्य व शिक्षकों पर भी गाज गिरना तय है। खासकर मुख्यमंत्री ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। परिणाम अच्छे आने पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। आदेश के आने के बाद विभाग अपने स्तर पर तमाम जतन में जुटा हुआ है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WTC Final 2025: लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फाइन… – भारत संपर्क| *breaking jashpur:- कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रभारी प्राचार्य को…- भारत संपर्क| अपनों से मुलाकात में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़ ने अपनी…- भारत संपर्क| तारबाहर पुलिस की तत्परता से झपटमारी के आरोपी चंद घंटों में…- भारत संपर्क| जून की गर्मी में निरहुआ का ये रोमांटिक गाना बढ़ा देगा पारा, रक्षा गुप्ता के साथ… – भारत संपर्क