65 लाख की डकैती में पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड,…- भारत संपर्क

0
65 लाख की डकैती में पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड,…- भारत संपर्क

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई

रायपुर के अनुपम नगर में 65 लाख की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस संगठित अपराध का मुख्य आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही है। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दुर्ग और राजनांदगांव से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खुफिया इनपुट्स के आधार पर रायपुर पुलिस ने देर रात विशेष ऑपरेशन चलाया, जिसमें आरोपियों को धरदबोचा गया। बताया जा रहा है कि डकैती की रकम का बंटवारा करने के लिए सभी आरोपी गुप्त ठिकाने पर छिपे हुए थे। यह अपराध जमीन विवाद के चलते अंजाम दिया गया था।

जैसे ही पुलिस को डकैतों की सटीक लोकेशन की जानकारी मिली, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसीसीयू के एडिशनल एसपी व प्रभारी परेश पांडे के नेतृत्व में 60 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया। 10 अलग-अलग टीमें रातोंरात दुर्ग और राजनांदगांव रवाना की गईं। घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सुबह 6 बजे रायपुर लाया गया।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और उनकी टीम की इस सफल कार्रवाई की सराहना की जा रही है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्लिसरीन कैसे बनाई जाती है? जानें इसे चेहरे पर लगाने के बेस्ट तरीके| WTC Final 2025: लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फाइन… – भारत संपर्क| *breaking jashpur:- कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रभारी प्राचार्य को…- भारत संपर्क| अपनों से मुलाकात में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़ ने अपनी…- भारत संपर्क| तारबाहर पुलिस की तत्परता से झपटमारी के आरोपी चंद घंटों में…- भारत संपर्क