बिलासपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी की बंपर जीत…- भारत संपर्क

0
बिलासपुर से भाजपा मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी की बंपर जीत…- भारत संपर्क

बिलासपुर के 13 वे महापौर के रूप में जनता ने भाजपा नेत्री पूजा विधानीने की ताजपोशी की है। मेयर की दौड़ में 8 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा की एल पद्मजा विधानी और कांग्रेस के प्रमोद नायक के बीच में थी, लेकिन इस मुकाबले को लगभग एक तरफा करते हुए पूजा अशोक विधानी ने 66 हजार 67 मतों से जीत दर्ज की। पूजा विधानी को 1 लाख 52 हजार 011 वोट मिले जबकि प्रमोद नायक 85 हजार 944 वोट हासिल कर पाए। बिलासपुर नगर निगम के 70 में से 49 वार्डों में भाजपा के पार्षद चुने गए हैं। भारी उलट फेर के साथ कांग्रेस 18 सीट तक सिमट गई है तो वही तीन निर्दलीय पार्षद भी जीत दर्ज करने में कामयाब हुए है। बिलासपुर नगर निगम में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही नई मेयर पूजा विधानी ने जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता बुनियादी जरूरतो को पूरा करने के साथ महिलाओं के हक में काम करना है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा की रीति नीति और विकास के एजेंट के साथ मोदी योगी की छवि पर वोट किया है ।

अन्य मेयर प्रत्याशियों को मिले इतने वोट

बिलासपुर नगर निगम मेयर सीट ओबीसी के लिए आरक्षित थी। भाजपा ने अपने ही पार्टी के दिग्गजों को नाराज करते हुए इस सीट पर महिला प्रत्याशी को उतारा। उनका जाति विवाद भी पूरे चुनाव के दौरान छाया रहा। इसके बावजूद पूजा विधानी ने उम्मीद से बड़ी कामयाबी दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा उर्फ पूजा अशोक विधानी को 1 लाख 52 हजार 11 वोट मिले। कांग्रेस के प्रमोद नायक 85 हजार 944 वोट हासिल कर पाए। बहुजन समाज पार्टी के आकाश मौर्य को 7208 वोट मिले ।आम आदमी पार्टी के खगेश कुमार चंद्राकर 3879 वोट हासिल कर पाए। शिवसेना की रेवती यादव 1961 वोट ही जुटा पाई। निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश पटेल को 994, राजकुमार निषाद को 1871 और रमा नाविक को 989 वोट मिले। खास बात यह है कि निर्दलीय प्रत्याशियों से अधिक वोट नोटा को मिले।J 2892 लोगों ने नोटा पर वोट किया। महापौर प्रत्याशी चुनने के लिए 2 लाख 57 हजार 749 मतदाताओं ने वोट डाले। इस जीत के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने मेयर पूजा विधानी को सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और अशोक विधानी मौजूद रहे।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैं धोनी से ज्यादा मेहनत करता हूं…. AB डिविलियर्स का चौंकाने वाला बयान, V… – भारत संपर्क| फिल्म “महावतार नरसिंह” का सम्मोहनथियेटर बने मंदिर — भारत संपर्क| Salman Khan Movie: जब 17 साल की लड़की के साथ 53 साल के सलमान खान ने किया रोमांस,… – भारत संपर्क| कानपुर में बढ़ा यमुना का जलस्तर, गांवों में घुसा पानी, अरहर-मक्का की फसलों … – भारत संपर्क| भ्रम फैलाने की कोशिश, उनके पास आखिर 2-2 EPIC नंबर कैसे, तेजस्वी के दावे पर…