बोर्ड परीक्षा की समय सारणी में विसंगति, टकरा रहे हैं…- भारत संपर्क

0

बोर्ड परीक्षा की समय सारणी में विसंगति, टकरा रहे हैं पांचवी-आठवीं, 10वीं व 12वीं के पेपर

 

कोरबा। मार्च माह से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसकी समय सरणी में विसंगति सामने आई है। एक ही समय में बोर्ड की दो-दो परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस बार पांचवी आठवीं की भी परीक्षाएं केन्द्रीयकृत यानि बोर्ड पैटर्न पर होगी। यह परीक्षाएं 10वीं-12वीं बोर्ड के पेपर के साथ टकरा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। ये परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। वहीं दूसरी ओर इस बार 5वीं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न में होगी। ये परीक्षाएं 17 तथा 18 मार्च से शुरू हो जाएंगी। इस दौरान 10वीं-12वीं की परीक्षाएं चलती रहेंगी। इस वजह से इन चारों बोर्ड की कई विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन व एक ही समय में टकरा रही हैं। 17 मार्च को 5वीं के परीक्षार्थी गणित का पर्चा हल करेंगे। तो इसी दिन 10वीं के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान का पेपर है। 18 मार्च को 8वीं की गणित तो 12वीं की रसायन विषय का पेपर है। 21 मार्च को 5वीं की अंगे्रजी, 10वीं की संस्कृत परीक्षा है। 22 मार्च को 8वीं की हिंदी और 12वीं की गणित विषय की परीक्षाएं होंगी। 24 मार्च को 5वीं की हिंदी तो 12वीं का जीव विज्ञान विषय की परीक्षा है। 26 मार्च को 8वीं के परीक्षार्थी अंगे्रजी का पर्चा देने स्कूल पहुंचेंगे तो इसी दिन 12वीं के विद्यार्थी व्यवसायिक विषय का प्रश्न पत्र हल करेंगे। यही वजह है कि परीक्षा की तिथि में अब संशोधन की मांग भी उठने लगी है। बोर्ड परीक्षाओं के एक ही दिन व एक ही समय में आयोजित होने से कई स्कूलों में परेशानी हो सकती है। 5वीं-8वीं की परीक्षाएं स्कूल में ही होगी, जबकि 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कई स्कूलों को सेंटर बनाए गए हैं। ऐसे में जिन स्कूलों में बिल्डिंग सीमित है वहां बैठक व्यवस्था में परेशानी हो सकती है।
बाक्स
शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
कक्ष 10वीं तथा 12वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई है। परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए विद्यार्थियों को 10 बजे तक स्कूल पहुंचने कहा गया था। बोर्ड परीक्षा में प्रतिबंधित व अनुमत सामग्रियों की जानकारी भी विद्यार्थियों को दे दी गई थी। परीक्षा हाल में नकल करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस बार नकल रोकने सीबीएसई बोर्ड ने सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा की सीसीटीवी से निगरानी भी की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मैं धोनी से ज्यादा मेहनत करता हूं…. AB डिविलियर्स का चौंकाने वाला बयान, V… – भारत संपर्क| फिल्म “महावतार नरसिंह” का सम्मोहनथियेटर बने मंदिर — भारत संपर्क| Salman Khan Movie: जब 17 साल की लड़की के साथ 53 साल के सलमान खान ने किया रोमांस,… – भारत संपर्क| कानपुर में बढ़ा यमुना का जलस्तर, गांवों में घुसा पानी, अरहर-मक्का की फसलों … – भारत संपर्क| भ्रम फैलाने की कोशिश, उनके पास आखिर 2-2 EPIC नंबर कैसे, तेजस्वी के दावे पर…