*लिटिल जूदेव के साथ महासमर मे उतरे दिग्गज आदिवासी नेता गणेश राम भगत,कहा…- भारत संपर्क

0
*लिटिल जूदेव के साथ महासमर मे उतरे दिग्गज आदिवासी नेता गणेश राम भगत,कहा…- भारत संपर्क

जशपुरनगर: भाजपा के दिग्गज नेता और जशपुर राज परिवार के सदस्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नाती शौर्य प्रताप सिंह जूदेव जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान मे उतर आए हैँ। जिले के क्षेत्र क्रमांक 5 दुल्दुला से चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे लिटिल जूदेव के समर्थन मे दिग्गज आदिवासी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व वन मंत्री गणेश राम भगत ने मोर्चा सम्हाल लिया है। इन दिनों गणेश राम भगत लिटिल जूदेव शौर्य प्रताप सिंह जूदेव के साथ अपने अलग ही अंदाज मे चुनाव प्रचार कर रहे हैँ। ठेठ जश्नपुरिहा अंदाज मे सम्बोधन मतदाताओं को खूब लुभा रहा है। इतना ही नहीं मतदाता गणेश राम भगत से स्थानीय कुडूख बोली मे लोक गीत सुनाने की फरमाइश भी कर रहे हैँ। मतदाताओं के इस स्नेहिल मांग को गणेश राम पूरी भी कर रहे हैँ। वहीं ताल से ताल मिलाते हुए शौर्य प्रताप सिंह जूदेव भी सादरी बोली मे अपने सम्बोधन से मतदाताओं को लुभा रहा है। शौर्य प्रताप सिंह जूदेव पहली बार चुनावी मैदान मे उतरे हैँ लेकिन जशपुर सहित प्रदेश की राजनीति मे उनका नाम पहले से गूंज रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप मे विधानसभा और लोक सभा चुनाव मे युवाओं के साथ सफल प्रचार अभियान का कमान सम्हाल चूके हैँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ग्लिसरीन कैसे बनाई जाती है? जानें इसे चेहरे पर लगाने के बेस्ट तरीके| WTC Final 2025: लॉर्ड्स में 6 दिन तक चलेगा ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका का फाइन… – भारत संपर्क| *breaking jashpur:- कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रभारी प्राचार्य को…- भारत संपर्क| अपनों से मुलाकात में उमड़ी क्षेत्रवासियों की भीड़ ने अपनी…- भारत संपर्क| 20वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का रंगारंग…- भारत संपर्क